देहरादून : उत्तराखंड शासन ने पांच IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
- आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है। मुकेश कुमार पर फिलहाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी और सीसीटीएनएस की जिम्मेदार थी।
- आईपीएस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था बनाया गया है। वर्तमान में धीरेंद्र सिंह गुंज्याल सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
- आईपीएस अधिकारी रचिता जुलाय को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड बनाया गया है।
- आईपीएस जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक अपराध (क्राइम) और यातायात (ट्रैफिक) बनाया गया है। जितेंद्र मेहरा अभीतक हरिद्वार में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- आईपीएस निहारिका तोमर को ऊधमसिंह नगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात बनाया गया है। वर्तमान में निहारिका तोमर ऊधम सिंह नगर में ही उप पुलिस अधीक्षक क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।


More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग