नंदप्रयाग। चमोली जिले के देवखाल क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ वन निगम की लकड़ियों से लदा एक ट्रक (UK 14 CA 4759) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही चौकी नंदप्रयाग से अपर उपनिरीक्षक जतन राणा और कांस्टेबल पंकज मैखुरी की टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से ट्रक में सवार वन निगम कर्मचारी मोहन लाल व अनुसूया और चालक दिनेश को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भिजवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात