कोटद्वार। सोमवार सुबह कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रही एक मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा आ गिरा। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी थे। सभी घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां चालक देवेंद्र और एक अन्य यात्री दिनेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

More Stories
पारदर्शी और तेज़ होगी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए सरकार का बड़ा सुधार कदम
प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में गुरुवार को मंगलेश डंगवाल करेंगे महामाई का गुणगान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर को दिया गया नया स्वरुप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में किया प्रतिभाग