गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग पुलिस ने ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में फरार चल रहे दो और अभियुक्तों को धर दबोच लिया है।
कर्णप्रयाग के महादेव ज्वैलर्स में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे अंतरराज्यीय गिरोह के सभी 6 सदस्य अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में ऊधमसिंह नगर के बाजावाला निवासी संजीव कुमार उर्फ सोनू तथा मुरादाबाद के अब्दुलाबाडा निवासी सुनीता शामिल है। पुलिस ने बताया कि एसपी सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस तथा मुखबिर तंत्र के सहयोग से यह सफलता मिली है।
बताते चलें कि बीते 12 जून को कर्णप्रयाग के महादेव ज्वैलर्स से लगभग 1.25 लाख के गहनों की चोरी हुई थी। इस मामले में पहले ही 4 अभियुक्त (2 महिला व 2 पुरुष) को कोटद्वार से गिरफ्तार कर दिया गया था। फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार निगरानी और दबिश दे रही थी। अब इस मामले के दोनों फरार चल रहे अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी