पथरी। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरोध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में थाना पथरी द्वारा सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी करते हुए शुक्रवार को बाइक से नशा तस्करी करते हुए 02 नशा तस्करों शहजाद व अनस को 744 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ फेरुपुर चौक क्षेत्र से दबोचा गया। पूछताछ के बाद अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक निजी कॉलेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, जो सस्ते दामों में नशीले कैप्सूल खरीदकर महंगे दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में शहजाद पुत्र शमीम निवासी मोहम्मदपुर कुंहारी को0 लक्सर व अनस पुत्र मुनीफ अहमद नि0 जसोदरपुर को0 लक्सर शामिल है। अभियुक्तों के पास से 744 अवैध नशीले कैप्सूल डाइक्लोमाइन ट्रामाडोल कैप्सूल व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन कुमार, कानि0 जयपाल सिंह व बालाकरम शामिल रहे।

More Stories
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान
होली का त्योहार एकता, प्रेम, सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ. नरेश बंसल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध