गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो और किशोर जख्मी हुए हैं। घटनाक्रम के अनुसार बीती रात थाना गोपेश्वर को जिला चिकित्सालय से सूचना मिली की गोपेश्वर के नये बस अड्डे के समीप ब्रह्मसैण के पास एक मोटर साइकिल सड़क किनारे खडी महिंद्रा पिकप वाहन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में चार किशोर जख्मी हो गए। थाना गोपेश्वर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से मोटर साइकिल सवारों को जिला चिकित्सालय लाया गया। डाक्टरों ने उपचार के दौरान ब्रह्मसैण निवासी महिपाल के 11 वर्षीय बेटे उज्ज्वल तथा कलीराम के बेटे 14 वर्षीय समीर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल सागर पुत्र संदीप और अमन पुत्र सूर्य भारती का इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया।

More Stories
फिल्म नीति-2024 का असर : उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड समय में 25 फिल्मों को अनुदान, क्षेत्रीय सिनेमा को मिली नई उड़ान
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, सीएम धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण
एमडीडीए का कड़ा संदेश : नियमों से समझौता नहीं, जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील, विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई