कोटद्वार : यूकेडी मेयर के लिए महेंद्र सिंह रावत व पार्षद पद के लिए 29 नम्बर वार्ड से जगदीपक सिंह रावत ने नामांकन किया। उत्तराखंड क्रांति दल से वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी महेंद्र सिंह रावत ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर को सौंपा। रविवार को यूकेडी के उम्मीदवार वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी महेंद्र सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। जहां उन्होंने रिटर्निंग को अपना नामांकन पत्र दिया। कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद पर उत्तराखंड क्रांति दल ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महेंद्र सिंह रावत कों अपना प्रत्याशी बनाया हैं । रविवार कों यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने अपने दल के पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जनता ने यदि उन पर विश्वास जताया तो वह कोटद्वार नगर निगम के टैक्स से जनता कों मुक्ति दिलाने के साथ ही शहर कों साफ सुथरा बनाने की दिशा में काम करेंगे.।



More Stories
पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 25 हजार संगतें हुई शामिल, दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद