कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की स्थानीय इकाई ने प्रदेश में सख्त भू कानून बनाने और लागू करने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में इकाई के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रदेश की परिसंपत्तियों पर जिस तरह से बाहरी लोग कब्जा कर रहे हैं। उसको मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में सख्त भू कानून बनाया और लागू किया जाना चाहिए। साथ ही ज्ञापन में प्रदेश में मूल निवास 1950 लागू करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिलाध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल, गुलाब सिंह रावत, पुष्कर सिंह, दुर्गा काला और महेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे ।


More Stories
केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
दीपक तोमर की धमाकेदार बल्लेबाजी से पावर पैंथर्स बनी ट्रियो कप 2026 की चैंपियन