बहादराबाद : विकासखंड कार्यालय बहादराबाद में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान के रूप में 19 दिसम्बर 2024 को बहुउद्देशीय शिविर /कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का स्टाल लगाते हुए संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में विकासखंड के जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 10 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिसमें 03 शिकायतें उरेडा विभाग, 02 राजस्व विभाग, 01 जल संस्थान, 2 लोक निर्माण विभाग, 01 शिक्षा विभाग एवं 01 ग्राम्य विकास से संबंधित प्राप्त हुई। उरेडा विभाग से संदीप कुमार, परियोजना अधिकारी, पशुपालन से चुनराज सिंह फार्मेसी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से शालिनी बलोदी, सयन सिंह ,उद्यान विभाग से मदनलाल उद्यान सहायक, कृषि विभाग से सुमित कुमार सैनी, सहायक कृषि अधिकारी, खाद्य आपूर्ति से मृत्युंजय, अर्जुन सिंह प्रभारी सहायक निदेशक रेशम विभाग आदि विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
डीएम ने परखी कपकोट में आपदा प्रबंधन की मुस्तैदी, सुबह-सुबह किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का भी किया दौरा
सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने पंचायती चुनाव को लेकर पोलिंग बूथो का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट जारी, अगले पांच दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज