गोपेश्वर (चमोली)। केंद्रीय लघु मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी पारिवारिकजनों के साथ शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना कर देश खुशहाली की कामना की।
केंद्रीय मंत्री के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बीकेटीसी, जिला प्रशासन और तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत कर मंदिर में वेद पाठ पूजा संपन्न करवाई। दर्शन के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्य कार्याधिकारी से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी ली। मुख्य कार्याधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अभी तक 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। इसमें से छह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। तीर्थयात्रियों के लिए सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की गयी है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार एवं मंदिर समिति की ओर से की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।

More Stories
आरटीआई अपील में लापरवाही पर सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुँवर का कड़ा रुख, डीएम देहरादून को दिए तहसीलदार ऋषिकेश पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा
देहराखास में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, बिना मानचित्र बने भवन पर सीलिंग कार्रवाई, वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख