देहरादून : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में रूड़की में जनसभा करने के बाद चुनावी प्रचार को धार देने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत का घोषणा पत्र है। कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 85 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि किसी को कोई संदेह नहीं है कि टिहरी से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह चुनाव जीतेंगी।
सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को पांच सालों तक फ्री राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में लोग भूखे मरते थे। आज 80 करोड़ लोगों को मिल रहा फ्री राशन। पाकिस्तान भीख का कटोरा लिए दुनिया में घूम रहा है। कांग्रेस के समय समय युवा बेरोजगार था लेकिन आज युवाओं के पास रोजगार है।
सीएम योगी ने अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के साथ ही कांग्रेस ने आजीविका के साथ और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।
More Stories
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की भिक्षावृति उन्मूलन टीम ने ऋषिकेश से 08 बच्चों को किया रेस्क्यू
देहरादून में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, घनी आबादी में लगे अवैध मोबाइल टावर सील, नियम विरुद्ध कार्यों पर कसे जा रहे शिकंजे
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई : फर्जी लोन ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड अभिषेक अग्रवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 750 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा, चीनी कनेक्शन से हड़कंप