काशीपुर : ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में यहां भाजपा नेता ने कनपट्टी पर गोली मारकर खुद को मार डाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक अग्रवाल मैंथा ने अपने घर के गार्डन में अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दीपक अग्रवाल मैंथा यहां गिरीताल में अपने परिवार के साथ रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया