Uttarakhand Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्ताव पर मुहर लगी। सचिव शैलेश बगोली ने कैबिनेट के फैसलों की ब्रीफिंग कर इसकी जानकारी दी है।
Uttarakhand Cabinet Decisions: जानिए कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
- सचिवालय सुरक्षा प्रशासन की सेवा नियमावली संशोधन को मिली मंजूरी।
- उत्तराखंड में कैदियों को पैरोल लिए जाने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया गया।
- औद्योगिक विकास विभाग के तहत सिडकुल की पांच सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को दिया गया।
- पीडब्ल्यूडी के तकनीकी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन प्रस्ताव को मिली मंजूरी।
- यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी रुड़की के नाम को बदलने पर लगी मुहर।
- केदारनाथ-बदरीनाथ के मास्टर प्लान की तर्ज पर ही जागेश्वर और महासू देवता का भी प्लान किया जाएगा तैयार।
- उत्तराखंड लॉजिस्टिक नियमावली को मिली मंजूरी।
- उत्तराखंड परिवहन परिवर्तन कर्मचारी सेवा नियमावली के संशोधन प्रस्ताव को मिली मंजूरी।
- राजस्व परिषद के सेवा नियमावली का किया गया गठन।
- सेवा नियमावली 2022 को प्रख्यापित करने की मंजूरी।
- नवीन जल विद्युत नीति को मिली मंजूरी।
- विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंत्रिमंडल की मंजूरी।
More Stories
संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बेहतरी को सरकार प्रतिबद्धः डॉ0 धन सिंह रावत
सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
उत्तरकाशी के ओडगांव में अनियमितताओं की खबरों का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश