गैरसैण : उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगभग ₹5315.39 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी है, जिसमें ₹2152.37 करोड़ राजस्व व्यय और ₹3163.02 करोड़ पूंजीगत व्यय शामिल हैं। बजट के मुख्य बिंदुओं में प्रमुख रूप से जोशीमठ भू-धंसाव राहत हेतु ₹263.94 करोड़, कुंभ मेला 2027 के निर्माण कार्य हेतु ₹200 करोड़, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार के लिये ₹188.55 करोड़, ऋषिकेश व हरिद्वार को योग और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु ₹100 करोड़ का प्रावधान शामिल है।
इसके अतिरिक्त, रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भूमि क्रय व यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिये ₹925 करोड़, पुलिस आवास, पीएम आवास योजना, अटल आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मातृत्व लाभ योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाएं, और मिलेट मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को भी शामिल किया गया है। बजट में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, परिवहन, पर्यटन और रोजगार पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास का खाका प्रस्तुत किया गया है।

More Stories
डीएम सविन बंसल का शिक्षा मॉडल हर कक्षा में अब स्मार्ट तकनीक; सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत
नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग के कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा – डीएम गौरव कुमार
औली विंटर कार्निवल : बर्फीली ढलानों पर पहली बार दिखेगा संस्कृति का संगम