देहरादून: संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को सम्मानित किया। राज्य की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी पुरस्कार दिया गया। इस दौरान वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
तीलू रौतेली पुरस्कार
प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।
More Stories
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की भिक्षावृति उन्मूलन टीम ने ऋषिकेश से 08 बच्चों को किया रेस्क्यू
देहरादून में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, घनी आबादी में लगे अवैध मोबाइल टावर सील, नियम विरुद्ध कार्यों पर कसे जा रहे शिकंजे
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई : फर्जी लोन ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड अभिषेक अग्रवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 750 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा, चीनी कनेक्शन से हड़कंप