कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मंगलवार को नींबूचौड़ स्थित अपने आवास पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोह सिंह नेगी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटद्वार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित एक अहम शहर है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में बाहरी लोग आते हैं। हाल के दिनों में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को ध्यान में रखते हुए, कोटद्वार में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों को हल करने के लिए उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि बाहर से कोटद्वार में व्यापार के उद्देश्य से रोज़ाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं, कुछ लोग मंगल और इतवार बाज़ार के लिए विशेष तौर से आते हैं, इन सभी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर में अवैध रूप से व्यापार करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि अपराधों पर भी लगाम लग सकेगी। ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि यह पहल कोटद्वार के नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ काम करने और कोटद्वार को एक सुरक्षित और आदर्श नगर बनाने के आदेश दिए।

More Stories
रिस्पना तट से सुरक्षित जीवन की ओर, 114 परिवारों को सुरक्षित आवास में स्थानांतरित करने की पहल; सुरक्षा, संवेदना और सतत विकास का संगम
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां