कोटद्वार : उत्तराखंड में सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता, जो कोटद्वार स्थित मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रबंधन से जुड़े हैं, ने आरोप लगाया था कि रणधीर सिंह उनकी संस्थान की इमारत के लिए फायर सेफ्टी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) के नवीनीकरण के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को फायर स्टेशन परिसर के पास मौके पर ही रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए पकड़ लिया।
अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देहरादून ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की नीति के तहत लगातार हो रही सतर्कता टीम की सक्रियता का एक और उदाहरण है।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर