विकासनगर : विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को ग्राम पंचायत टिमली, विकासखंड विकासनगर, देहरादून पहुंची । कार्यक्रम में भारत सरकार के उपसचिव कृषि अनिल जैन विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गये एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियो को दी गयी । सभी के द्वारा संकल्प शपथ भी ली गई । लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किये गए एवं मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थियों ने अपने विचार प्रकट किये एवं ड्रोन का प्रदर्शन कर ग्रामवासियो को कृषि सम्बन्धी जानकारी दी गयी ।



More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार