उत्तरकाशी (मोरी): मोरी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात निशु कुमार ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, वह पहले भी तीन-चार बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। निशु कुमार मूल रूप से हरिद्वार जिले के मंगलौर के कुमराड़ा गांव के निवासी थे और वर्तमान में मोरी ब्लॉक में तैनात थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका शव उनके किराए के आवास में पाया गया। आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोरी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
ग्राम विकास अधिकारी के इस कदम से उनके सहकर्मियों और परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए उनके परिवार और सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारी के पहले भी आत्महत्या का प्रयास करने की बात सामने आने के बाद मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात सामने आई है।
(आगे की जांच जारी है…)

More Stories
गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
मानसून में आपदा एवं डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम सख्त; सफाई व्यवस्था, जलभराव, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश
दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता