पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के घरों में दिए गए कनेक्शन पर पेयजल की आपूर्ति न होने की शिकायत दर्ज की गई।
कांडागांव निवासी दिगपाल सिंह ने शिकायत दर्ज की कि उनकी ग्राम सभा मे जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों को प्राकृतिक जलस्रोत पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। इस पर एसडीएम अबरार अहमद ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को त्वरित निराकरण करने को कहा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की बात भी कही।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार किशोर रौतेला, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर पोखरी रेज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह, उप खण्ड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरेन्द्र भण्डारी, जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा, एसआई प्रशांत विष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पत, आशीष रावत, खाद्यान्न निरीक्षक पकज कुमार, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता विपिन, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंकित समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम