गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर के पालिका सभागार में आयोजित बैठक में वाल्मीकि मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विनोद गोदियाल को अध्यक्ष व अमित कुमार को महामंत्री चुना गया।
आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वाल्मीकि जयंती के लिए समिति की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें विनोद गोदियाल को अध्यक्ष अमित कुमार को महामंत्री, शिवा कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजपाल बागडी को उपाध्यक्ष सुनील सेलवान को संरक्षक, उमेश चुनियाल कोषाध्यक्ष, पृथ्वी चौधरी को सलाहकार, राहुल चौधरी को उप सलाहकार, राजन बागड़ी को सगठन मंत्री, मुकेश गिलाडिया को उप संगठन मंत्री, महेंद्र को लेखाकार मोनू को प्रचार मंत्री, राजू व छोटे सिंह को ऑडिटर, धर्मेंद्र सहदेव व सानू को उप मंत्री बनाया गया है।
बैठक में वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से बनाए जाने का निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने सभी लोगों को साथ लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का आह्वान किया।

More Stories
बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें
देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मंजूरी, नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू
देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में 19.85 लाख से बने ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण, सांसद डॉ. नरेश बंसल की सांसद निधि से बना नया शिक्षण कक्ष