चमोली: चमोली जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हेलंग में अलकनंदा नदी के किनारे निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डाइवर्जन साइट पर अचानक एक विशाल चट्टान टूट कर गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मौके परमजदूर काम कर रहे थे। यह घटना उस समय हुई जब डाइवर्जन निर्माण कार्य चल रहा था। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, नैनीताल में 6 शहीद द्वारों को मिली स्वीकृति
नौलों और जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश
नीति घाटी के सीमांत गांवों को “वाइब्रेंट विलेज” योजना में शामिल करने की मांग