देहरादून: मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी। चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी रुक-रुक कर लगातार जारी है। फिलहाल एक इंच बर्फ जमी है। मौसम ऐसा ही रहता है तो रात को भारी बर्फबारी की संभावना है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई। धाम सहित आसपास के क्षेत्र में एक घंटे से बर्फबारी जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ सकती है।

More Stories
उत्तराखंड वन विभाग में सख्त कार्रवाई : उप वन क्षेत्राधिकारी गोपनीय दस्तावेज़ दुरुपयोग के आरोप में निलंबित
विधानसभा की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख देवाल की नई पहल
भीषण सड़क हादसा : कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत