गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ ब्लॉक के विष्णुप्रयाग के पास बलदौड़ा में वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत महिला की पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांडा मैखुरा के हरिचंद्र की पत्नी 40 वर्षीय सुमन देवी जो कि ज्योतिर्मठ क्षेत्र के बलदौडा में वन विभाग की नर्सरी में काम करती थी। शुक्रवार को पहाड़ी से आए भारी पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

More Stories
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल