गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति भदौरिया ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि चमोली के उभरते हुए साहित्यकार सतीश डिमरी को उत्तराखंड साहित्य गौरव पुरस्कार के तहत मंगलेश डंगवाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तीन मार्च को देहरादून में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख इक्यावन हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
सतीश डिमरी अब तक “अनोखा दोस्त“, सीकोई अपना सा’, ’सीता के आंसू’ जैसी लोकप्रिय पुस्तकें लिख चुके हैं। नन्ही कहानियां बाल कहानिया तथा अन्न का दाना कहानियां प्रकाशन के लिए प्रेस में हैं। इसके अलावा धार से बिछड़ी हुई, उपन्यास लिख चुके हैं। सतीश डिमरी के इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल, डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. नाभेंद्र गुसाईं, डॉ. दिनेश सती, डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. भावना मेहरा, डॉ .संध्या रावत, डीएस नेगी, विनीत डिमरी आदि ने खुशी जाहिर की है।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील; स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी