चमोली : जिला निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्धारित दैनिक गतिविधियों के क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर युवा चौपाल लगाई गई। युवा चौपाल को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने युवाओं को लोकतंत्र का पाठ पढाया और आह्वान किया कि प्रत्येक युवा मतदाता आवश्यक रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं एवं आगामी लोकसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें। कार्यक्रम में ईएलसी के नोडल अधिकारी डा. मनीष मिश्रा ने प्रथम बार के मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर डा. एलएम तिवारी, डा. नाभेंद्र गुसांई, डा. दीपक दयाल आदि मौजूद थे। वहीं नंदानगर के बांसवाड़ा गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को मतदान का महत्व बताने के साथ ही मतदाता शपथ दिलाई गई।




More Stories
सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस