पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के दौरान डबल लॉक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त कक्षों में डबल लॉक सही पाये जाने पर संतुष्टी व्यक्त की। निरीक्षण में ईवीएम नोडल शिवा, सहायक ईवीएम नोडल रवि कुमार सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी, राजनैतिक दल से राजेंद्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, देवानंद नौटियाल, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे।





More Stories
आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश