पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के दौरान डबल लॉक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त कक्षों में डबल लॉक सही पाये जाने पर संतुष्टी व्यक्त की। निरीक्षण में ईवीएम नोडल शिवा, सहायक ईवीएम नोडल रवि कुमार सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी, राजनैतिक दल से राजेंद्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, देवानंद नौटियाल, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे।





More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, साथ में की कई घोषणाएं