जयपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रामनिवास बाग जयपुर, राजस्थान में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान का नया नेतृत्व राजस्थान को डबल इंजन की तेज गति से सर्वांगीण विकास के नये आयाम स्थापित करने में भी सफल होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रेम चंद बैरवा एवं दिया कुमारी को भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



More Stories
पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 25 हजार संगतें हुई शामिल, दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद