हल्द्वानी : बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने के मामले का बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया है। कैबिनेट मंत्री ने दोनों आरोपी महिला कर्मचारियों को आरोपों के आधार पर तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए है। रेखा आर्य ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


बाल विकास मंत्री ने आरोपी कर्मचारी दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय और गंगा महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात को तत्काल प्रभाव से तत्कालिक प्रभाव से निलंबित किया है। इसके साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए दो सदस्य समिति का गठन किया गया है।


हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग को बाहर ले जाकर दुष्कर्म करवाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त