कोटद्वार। जयहरीखाल के राप्रावि कांडाखाल में कार्यरत शिक्षक जगदीश राठी का चयन टीचर्स आइकन अवार्ड-2024 के लिए होने पर शैल शिल्पी विकास संगठन ने हर्ष व्यक्त किया है।संगठन अध्यक्ष विकास आर्य ने बताया कि यह सम्मान उन्हें 7 जनवरी 2024 को डॉ यादवेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट रुड़की की ओर से रुड़की में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रदान किया जायेगा। बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह सम्मान ऐसे शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने बूते पर कार्य क्षेत्र में न केवल उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हों अपितु शिक्षक विद्यार्थी समुदाय में ख्याति अर्जित कर शिक्षा के क्षेत्र में नए हस्ताक्षर बनकर उभरे हों। बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त