कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत राइंका कोटद्वार के कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र दीपक का चयन 40 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ पद्मेश बुड़ाकोटी ने बताया कि दीपक ने 23 से 27 अक्तूबर तक पिथौरागढ़ में संपन्न राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपक अब 23 से 29 दिसंबर तक महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएगा। दीपक की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए समस्त विद्यालय परिवार ने दीपक को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

More Stories
104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू