कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने उनकी लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर रोष व्यक्त किया है। मांगों के निस्तारण को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। बुधवार को राज्य आंदोलनकारी महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में एकत्रित हुए। तत्पश्चात उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी अपनी मांगों के निस्तारण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञापन में विधान सभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रवर समिति द्वारा दिए गए दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधान सभा में लाने, शासनादेश के अनुसार चिन्हीकरण के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने और सितंबर 2021 के शासनादेश के अनुसार मृतक आंदोलनकारियों के आश्रितों के पेंशन आवेदनों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में दिनेश गौड़, पुरूषोत्तम डबराल, अखिलेश बड़थ्वाल, पितृशरण जोशी, पंकज उनियाल, गुलाब सिंह रावत, मनमोहन नेगी, हयात सिंह और रामकुमार माहेश्वरी सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल रहे।

More Stories
104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू