पिथौरागढ़ : यहां दर्दनाक हादसे हो गया है। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक पिता-पुत्र कनालीछीना के सतगढ़ गांव जा रहे थे। जबकि तीसरा युवक धारचूला का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान हरीश कापड़ी (52) पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी, शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी और रोहित बोनाल निवासी धारचूला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

More Stories
बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- पुष्कर मास में चारधाम यात्रा परम सौभाग्य
सख्त फैसलों और जनसंवेदनशील कार्यशैली से चर्चा में डीएम ललित मोहन रयाल, भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन, जनता से सीधा संवाद और प्रशासनिक सुधारों के चलते प्रतिष्ठित सूची में मिली जगह
हीट वेव से निपटने को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए जाएंगे हीटस्ट्रोक कक्ष, सचिव सचिन कुर्वे ने कहा – हीट सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता