कोटद्वार । नगर निगम कोटद्वार व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने लकड़ी पड़ाव में स्थित निगम की 62 बीघा जमीन पर चिन्हीकरण का काम बुधवार से नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के नेतृत्व में शुरू कर दिया है ।चिन्हीकरण के होने से स्थानीय लोगों में हड़कंप सा मच गया है। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि लकड़ी पड़ाव स्थित 62 बीघा का चिन्हीकरण कर कब्जाधारियों को निगम नोटिस जारी करेगा । नोटिस के बाद चिन्हित कब्जाधारियों को कब्जा हटाना पड़ेगा यदि इसके बावजूद कब्जेधारी कब्जा नहीं छोड़ते है तो मजबूरन निगम को ठोस कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा ।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र