कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के चेलूसैण में राजस्व पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निकटवर्ती गांव की महिला के साथ अश्लील हरकत, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने बताया कि निकट के गांव की महिला ने चौकी में तहरीर दी है जिसमें उसने बताया कि पहले व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और उसके साथ अश्लील हरकत की। उसके साथ जबरन सेल्फी लेकर उसे ब्लैक मेल कर रहा है। कहना नही मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सोएब खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 384, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है , उसको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान