हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर एक गजराज कलेक्ट्रेट परिसर में हाजिरी देने के लिए पहुंच गया, लेकिन दिन-दहाड़े हाथी के घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन टीम ने हाथी को वापस जंगल में खदेड़ दिया, तब जाकर वन विभाग और लोगों ने राहत की सांस ली, उधर, हाथी के आने की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। कलेक्ट्रेट परिसर की राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुसते रहते हैं। जिसमें हाथी और गुलदार से लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है, इसको देखते हुए वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की टीमें गश्त पर भी रहती हैं, लेकिन बावजूद इसके हाथी और गुलदार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इससे बुधवार की शाम को भी करीब साढ़े तीन बजे टूटी सुरक्षा दीवार से जंगल से निकलकर हाथी कलेक्ट्रेट परिसर में आ गया। हाथी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों के बीच से होते हुए घूमता रहा। हाथी सूंड से गेट को खोलकर सड़क पर आ जाता है। यह देख जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी की ओर से रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी को फोन किया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की ओ से हाथी को हवाई फायर और शोर-मचाकर जंगल में खदेड़ा गया। रेंजर ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे हाथी को जंगल में सुरक्षित पहुंचा दिया गया। उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम