कोटद्वार : कोटद्वार प्रेस क्लब के पुनर्गठन को लेकर 29 दिसंबर को सभी पत्रकारों द्वारा बैठक की गई। जिसमे सर्व सम्मति से दैनिक जयंत के संपादक नागेंद्र उनियाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही अध्यक्ष को ये अधिकार दिया गया की वो कार्यकारिणी का विस्तार करें। जिसमे कल अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष पद पर विकास वर्मा, राजेंद्र शिवाली, सुधांशु थपलियाल और गौरव गोदियाल को चुना गया। सचिव अवनीश अग्निहोत्री को बनाया गया साथ ही सहसचिव रोहित लखेड़ा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष बंटी जितेंद्र भाटिया को चुना गया और कार्यकारिणी सदस्य में चंद्रपाल सिंह चिंटू, पंकज पसबोला, महावीर रमन, अतुल रावत और रोशन कोटनाला को बनाया गया।

More Stories
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले