देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री से राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।



More Stories
महाकवि कालिदास पर दून पुस्तकालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, देश की नारी शक्त्ति का अपमान – डॉ. नरेश बंसल
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न