हरिद्वार : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज पतंजलि योगपीठ पहुंच कर ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान आयुर्वेद, जड़ी-बूटी उत्पादन और आध्यात्म को लेकर चर्चा हुई। पतंजलि योगपीठ और बीकेटीसी के समन्वय से आयुर्वेद, योग, आध्यात्म के क्षेत्र में कार्य किये जाने की संभावनाओं पर भी वार्ता हुई। बीकटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं प्रशिक्षण विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जहां भैषज-कल्पक वैद्य पाठ्यक्रम प्रशिक्षण तथा पंचकर्म प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही जड़ी- बूटियों पर भी कार्य किया जाता है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम भी पहुंचे और उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्री हंसप्रकाश जी महाराज के एकादश निर्वाण दिवस उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।



More Stories
प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा