कोटद्वार। उत्तरांचल फ़ॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की कोटद्वार व लैंसडौन इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्यकारिणी में शेखर चंद्र जोशी को अध्यक्ष चुना गया। इस संबध में एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों की हुई बैठक में चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इस दौरान अध्यक्ष के अलावा मनीष नेगी उपाध्यक्ष, दीपक रावत महामंत्री, मोहित सजवाण कोषाध्यक्ष और अमित बिष्ट संप्रेक्षक चुने गये । एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जमुना प्रसाद भट्ट, वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष राकेश वेदवाल और वाहन चालक संघ अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार