देहरादून। संस्कृति विभाग द्वारा बुधवार (10 जनवरी) को देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में शाम 4 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यअतिथि प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री कैलाश खेर एवं कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की थीम “एक शाम राम के नाम” रखी गई है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा जब रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी हमें मेहनत, संघर्ष एवं त्याग के साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।


More Stories
मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी