कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के सिमली स्थित राजराजेश्वरी मां चंडिका देवी मंदिर के कपाट आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व पर 15 दिनों के लिए पूजा विधान के साथ बंद कर दिए जायेंगे। राजराजेश्वरी मां चंडिका देवी मंदिर समिति सिमली की बुधवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पौराणिक परम्परा के अनुसार मकर संक्रांति को चंडिका मंदिर के कपाट 15 दिनो के लिए बंद होगे । मंदिर के पुजारी कृष्णा गैरोला, प्रदीप गैरोला ने बताया कि मकर संक्रांति को चंडिका मंदिर सिमली में प्रातः कालीन अभिषेक पूजा अर्चना करने के पश्चात दोपहर में खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण करने के पश्चात अपराह्न तीन बजे को चंडिका मंदिर के कपाट 15 दिनों के लिए बंद हो जायेंगे। कपाट बंद के पश्चात मंदिर में किसी तरह की पूजा अर्चना धार्मिक अनुष्ठान नहीं किये जायेगें। बैठक में मंदिर समिति सिमली के अध्यक्ष हेमन्त टकोला, इन्द्र सिंह नेगी, दयाल सिंह, बलबीर सिंह, मलक सिंह, मनोज पुंडिर, हर्षवर्धन लडोला आदि मौजूद थे।

More Stories
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ओंकारेश्वर मंदिर से निकली पंचमुखी डोली
कोटद्वार : पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर : भारतीय जहाज पर फायरिंग, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा