देहरादून : जयपुर, राजस्थान में आयोजित 58वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 में प्रतिभाग कर लौटे पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने आज 10 जनवरी, 2024 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों, नए आपराधिक कानूनों, आतंकवाद विरोधी रणनीतियाँ, साइबर क्राइम आदि के बारे में प्रधानमंत्री जी के विजन के सम्बन्ध में अधिकारियों को अवगत कराया और सम्मेलन के विभिन्न बिन्दुओं और सुझावों पर चर्चा की। डीजीपी अभिनव कुमार ने नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी करने और नए आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जनता को भी जागरूक करने हेतु स्थानीय भाषाओं में सामग्री तैयार करने हेतु निर्देशित किया।



More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार