नई दिल्ली/गया | फिल्म स्टार संजय दत्त ने आज गुरुवार को गया में अपने पितरों का पिंडदान किया। मान्यताओं के मुताबिक, बिहार के गया को पितरों की मुक्ति के लिए शीर्ष तीर्थ स्थल माना गया है और ऐसे में यहां अपने पूर्वजों और पितरों का पिंडदान करने से उस व्यक्ति की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से गया पहुंचे। इस पिंडदान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, संजय दत्त ने गया में विष्णुपद के पास फाल्गु घाट, वट वृक्ष और देवघाट पर अपने पितरों का पिंडदान किया । संजय दत्त पूरे नियम और विधि-विधान से पिंडदान का सारा काम किया। इस दौरान संजय दत्त पंडितों के साथ-साथ मंत्र दोहराते दिख रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 45 मिनट का वक्त लगा। संजय दत्त के साथ उनके दो स्टाफ भी वहां साथ नजर आए। कहा ये भी गया है कि इनके अलावा परिवार के कुछ और लोग वहां मौजूद थे। संजय दत्त के लिए गया एयरपोर्ट से लेकर विष्णुपद मंदिर तक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया था।



More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार