हरिद्वार : विजिलेंस ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पीआरडी जवान को रंगे हाथों दबोचा। उसके साथ पंकज नाम का एक दरोगा भी मौजूद था, जो मौके से फरार हो गया। दरोगा की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरशाह चौकी में एक दरोगा मारपीट के मामले में FR (फाइनल रिपोर्ट) लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस की टीम के मौके पर पहुंचते ही दरोगा वहां से फरार हो गया। जबकि दरोगा के सहयोगी पीआरडी जवान को विजिलेंस की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह भी जानकारी है कि पूछताछ करने के बाद विजिलेंस की टीम पीआरडी जवान को अपने साथ देहरादून ले गई। विजिलेंस ने दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान सुरेंद्र कुमार को जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार दरोगा पंकज कुमार की तलाश की जा रही है।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार