सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि भाजपा ऐकेश्वर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व प्रदेश सदस्य सुयश रावत ने ऐकेश्वर विकासखंड के अन्तर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ शिव मंदिर ऐकेश्वर महादेव में बत्तीस लाख रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार का शिलान्यास किया वहीं उन्होंने ऐकेश्वर के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक बारह सौ मीटर स्वीकृत मोटर मार्ग का भी समारोह पूर्वक शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इन मौकों पर आयोजित कार्यक्रम में गणेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा धामी के नेतृत्व में सुनियोजित विकास के कार्य हो रहें हैं।
सुयश रावत ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। विधानसभा के पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए सतपुली और स्यूंसी झील समेत कई योजनाएं गतिमान हैं। इन योजनाओं के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, देवेन्द्र भट्ट, मंडल महामंत्री राकेश नैथानी, ग्राम प्रधान पार्वती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल नेगी, नरेन्द्र डंडरियाल, राकेश हेमदान, चंन्द्रमोहन बडोला, रतन सिंह विष्ट, सत्येन्द्र रावत, कमलेश,अनु मोर्चा अध्यक्ष सत्येन्द्र, महिला मोर्चा पदाधिकारी रमा डंडरियाल, कान्ति देवी, पुष्पा देवी मौजूद रहीं ।


More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार