हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुये सोमवार की तड़के एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान ने अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमे 2 जेसीबी ,1 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की गई । घने कोहरे के कारण 2 जेसीबी मौके से भाग गई, जिनकी खोज-बीन चल रही है। एसडीएम ने बताया कि अगर ये दोनों जेसीबी नहीं पकड़ी जाती हैं, तो इनके खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवाया जायेगा। इस कार्यवाही में तहसीलदार लक्सर भी मौजूद रहे।


More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार