पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के नौली स्थित प्राचीन बयाली भूतनाथ मंदिर में 18 जनवरी से 11दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान सतेन्द्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से बयाली भूतनाथ में 18 जनवरी से 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास आचार्य महादेव किमोठी भगवान की विभिन्न कथाओं का वाचन करेंगे। 27 जनवरी को जल कलश यात्रा, 28 को पूर्णाहुति मंत्रोच्चारण के साथ समापन होगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से इस शिव महापुराण में कथा श्रवण के लिए पहुंचने की अपील की है।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार