उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): बाल कल्याण समिति उत्तरकाशी के तत्वधान में बालश्रम की रोकथाम/चैकिंग अभियान चलाए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के दिशा–निर्देशन में बालश्रम पर रोक लगाने हेतु चैकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देशों के क्रम में बाल कल्याण समिति व उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा आज उत्तरकाशी में चल रहे माघ मेले में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी नाबालिक से मजदूरी न करवाने की सख्त हिदायत दी गई, साथ ही नाबालिको से जबरन काम कराने पर नाबालिकों के लिए बने कानूनों की जानकारी दी गई।




More Stories
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र